घर-घर से कचरा उठायेगा नगर पर्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : इच्छा की अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर नगर पर्षद शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 23 तक के हर घर से कचड़ों का उठाव करेगा. इसके लिए नगर पर्षद की ओर से इच्छुक संस्थान, एनजीओ, एसएचजी समेत अन्य से आवेदन जमा करने को कहा गया है. इसके लिए 14 मार्च को नगर […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : इच्छा की अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर नगर पर्षद शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 23 तक के हर घर से कचड़ों का उठाव करेगा. इसके लिए नगर पर्षद की ओर से इच्छुक संस्थान, एनजीओ, एसएचजी समेत अन्य से आवेदन जमा करने को कहा गया है.
इसके लिए 14 मार्च को नगर पर्षद कार्यालय में इच्छुक संस्था के अध्यक्ष, सचिव, प्रोपराइटर व प्राधिकृत प्रतिनिधियों की बैठक बुलायी गयी है. सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बैठक चलेगी. जिसमें अलग-अलग वार्ड के लिए निविदा जमा ली जायेगी. निविदा निस्तार समिति की ओर से 3.30 बजे निविदा खोल कर कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. छह अलग-अलग समूहों में वार्डों को बांटा गया है. वार्ड 1 से 4, 5 से 8, 9 से 12, 13 से 16, 17 से 20, 21 से 23 वार्ड को एक-एक समूह में रखा गया है.
अर्थात जिन्हें कचड़ा उठाने की जिम्मेवारी मिलेगी, वह पूरे एक समूह के कचड़ों का उठाव करेगा. घरों से कचड़ाें का उठाव कर नगर पार्षद के डस्टबीन अथवा निर्धारित स्थल पर कचड़ा फेंका जायेगा.
दर का ऐसे होगा निर्धारण: नगर पर्षद ने कचड़ा उठाव के लिए मासिक दर का निर्धारण किया है. जिसकी 10 प्रतिशत राशि नगर पर्षद लेगी तथा शेष ठेका संस्था का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




