अपराधी मकसूद की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

राउरकेला : अपराधी मकसूद आलम उर्फ बिछाती की गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे दो बाइक पर आये चार लोगों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी. घटना के समय मकसूद प्लांट साइट थाना क्षेत्र के महताब रोड स्थित मिनापाड़ा में चार लोगों के साथ जुआ खेल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
राउरकेला : अपराधी मकसूद आलम उर्फ बिछाती की गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे दो बाइक पर आये चार लोगों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी. घटना के समय मकसूद प्लांट साइट थाना क्षेत्र के महताब रोड स्थित मिनापाड़ा में चार लोगों के साथ जुआ खेल रहा था.
मिली जानकारी के अनुसार, मकसूद कांस्टेबल पंचू बड़ाइक सहित हत्या के तीन मामले में आरोपी था. वह वर्ष 2002 से जेल में बंद था. दो माह पहले ही जेल से छूट कर आया था और कबाड़ का व्यवसाय कर रहा था. घटना को अंजाम देकर चारों अपराधी फरार होने में कामयाब रहे. मकसूद को आइजीएच अस्पतला ले जाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी इसी स्थान पर अख्तर अंसारी उर्फ गोल्डन की हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




