सीकेपी. दुकान से लौटने के क्रम में डंपर के पास खड़े थे दोेनों बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

डंपर का डाला उठा, चली गयी जान चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थानांतर्गत मोराडीह में गुरुवार की सुबह 6:30 बजे गिट्टी लदे डंपर के धक्के से हाइवोल्ट का पोल व तार गिर गया. इसकी चपेट में आने से मुचराय सामड (7) की मौत हो गयी, जबकि लक्ष्मण सामाड (10) को गंभीर अवस्था में एमजीएम […]
विज्ञापन
डंपर का डाला उठा, चली गयी जान
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थानांतर्गत मोराडीह में गुरुवार की सुबह 6:30 बजे गिट्टी लदे डंपर के धक्के से हाइवोल्ट का पोल व तार गिर गया. इसकी चपेट में आने से मुचराय सामड (7) की मौत हो गयी, जबकि लक्ष्मण सामाड (10) को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया है.
मोराडीह गांव निवासी सुशील सामाड का पुत्र मुचराय सामाड (7) व कृष्णा सामाड का पुत्र लक्ष्मण सामाड (10) पास की दुकान में गये थे. लौटने के दौरान दोनों गिट्टी गिरा रहे डंपर के पास खड़े हो गये. इसी दौरान 11000 वोल्ट का तार गिर गया. हाइड्रोलिक डाला ऊपर उठाने के क्रम में तार से डाला सट गया और बिजली का खंभा नीचे गिर गया. इसकी चपेट में मुचराय सामाड व लक्ष्मण सामाड आ गये. इसमें मुचराई सामाड बेहोश होकर गिर पड़ा. सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन दोनों को अनुमंडल अस्पताल लेकर आये. रास्ते में मुचराई की मौत हो गयी. लक्ष्मण सामाड की गंभीर स्थिति को देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया है. दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय मोराडीह में दूसरी व तीसरी में पढ़ाई करते हैं. दोपहर ढ़ाई बजे हटा जाम दूसरी ओर जाम की सूचना पाकर पहुंची टोकलो पुलिस ने ग्रामीणों से सड़क जाम हटाने का आग्रह किया.
आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा और डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. काफी देर समझाने के बाद दोपहर ढाई बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया. सड़क जाम में जिप सदस्य भूमिका मुंडा, मुखिया दमयंती मुंडा, पूर्व जिप सदस्य रामलाल मुंडा, पंडित महतो, श्याम सिंह मुंडा, मंगल सिंह सामाड, घनश्याम मुंडा, कृष्णा सामाड, नागेंद्र मुंडा, सेलाई मुंडा, पासीन सिजुई समेत काफी ग्रामीण मौजूद थे. एक माह पहले भी युवक की हुई थी मौत इस्ट इंडिया कंपनी (एसइसीसीइएल) सोनुवा-गोइलकेरा सड़क निर्माण करवा रही है. एक माह पूर्व सिलफोड़ी गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी. इस्ट इंडिया कंपनी ने तत्काल दिये 25 हजार काफी हंगामा के बाद इस्ट इंडिया कंपनी के मनोज कुमार व विकास कुमार सरायकेला से घटनास्थल पहुंचे. कंपनी से दो लाख रुपये मुआवजा व लक्ष्मण सामाड के इलाज का सारा खर्च देने का अाश्वासन दिया. ग्रामीणों ने लिखित मांगी. इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित सौंपा. मुचराय के दाह संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपये दिये. शेष 1 लाख 75 हजार रुपये 20 फरवरी को देने का लिखित आश्वासन दिया. क्षतिग्रस्त बिजली पोल व तार की मरम्मत कंपनी ने कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




