इंटर में 715 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर टोली : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा बुधवार से माध्यमिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गयीं. परीक्षा के पहले दिन चक्रधरपुर में मैट्रिक में एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुआ. मैट्रिक में संगीत विषय था. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 715 परीक्षार्थी शामिल हुए. कुल 718 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, […]
विज्ञापन
प्रभात खबर टोली : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा बुधवार से माध्यमिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गयीं. परीक्षा के पहले दिन चक्रधरपुर में मैट्रिक में एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुआ. मैट्रिक में संगीत विषय था. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 715 परीक्षार्थी शामिल हुए. कुल 718 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 03 अनुपस्थित रहे. इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र व एंथ्रोपोलोजी विषय की परीक्षा थी.
पहले दिन चक्रधरपुर के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुई. परीक्षा की तैयारी भी बेहतर रही. सभी परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे. प्रथम दिन आइकॉम अर्थशास्त्र में 583 में से 580, आइएससी अर्थशास्त्र में 38 परीक्षार्थी शामिल हुए. एन्थ्रोपोलोजी में 97 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.
सोनुवा में इंटर के एकमात्र परीक्षा केंद्र बालक मध्य विद्यालय सोनुवा में विज्ञान संकाय के अर्थशास्त्र विषय में कुल नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वहीं मैट्रिक में संगीत विषय का एक भी परीक्षार्थी नहीं था. इधर, गोइलकेरा के एकमात्र इंटर के परीक्षा केंद्र बालिका मवि में पहले दिन 17 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि एक अनुपस्थित रहा.
एसडीअो ने किया निरीक्षण
मनोहरपुर. में मैट्रिक परीक्षा के प्रथम पाली में संगीत (म्यूजिक) विषय की परीक्षा हुई, जिसके एक भी परीक्षार्थी नहीं थे. दूसरी पाली में इंटर में अर्थशास्त्र व एंथ्रोपोलॉजी की परीक्षा संत अगस्तीन विद्यालय एवं आरटीसी पब्लिक हाई स्कूल में हुई. आरटीसी में कुल 148 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसमें आर्ट्स में 97, कॉमर्स में 46 व साइंस के पांच परीक्षार्थी थे. यहां कॉमर्स का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं संत अगस्तीन विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कॉमर्स के 10 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे.
औचक निरीक्षण किया
दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. सर्वप्रथम संत अगस्तीन विद्यालय के परीक्षा केंद्र, उसके बाद आरटीसी स्कूल का निरीक्षण किया.
इसके उपरांत उन्होंने दोनों विद्यालय के सेंटर सुप्रिटेंडेंट को शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. मौके पर कनीय अभियंता पार्थ सतपथी, प्रधानाचार्य राजधन महतो, प्राचार्य सुशांत रथ, प्रधानाध्यापिका सपना रानी बेहरा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




