हर लाभुक की हो निर्माण कार्य में भागेदारी : डीसी

Published at :17 Feb 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
हर लाभुक की हो निर्माण कार्य में भागेदारी : डीसी

चाईबासा : जून तक सदर प्रखंड और तांतनगर के हर गांव में शौचालय बन जायेंगे. उक्त बातें पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान कहीं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को गांव-गांव में शौचालय […]

विज्ञापन

चाईबासा : जून तक सदर प्रखंड और तांतनगर के हर गांव में शौचालय बन जायेंगे. उक्त बातें पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान कहीं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को गांव-गांव में शौचालय निर्माण की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि गांव में मुखिया और जल सहिया की समझदारी एवं ग्रामीणों के सहयोग व ईमानदारी से गुणवत्तापूर्ण शौचालय का निर्माण किया जा सकता है.

लाभुक की भी हो भागीदारी
उपायुक्त ने कहा कि कार्य शुरू करने से पहले मजदूरों की आवश्यकता को ध्यान में रखें. गुणवत्ता पर शक न किया जाये, इसके लिए ग्रामीणों को भी निर्माण कार्य में शामिल करें. 3 दिनों में 3 मजदूरों के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जा सकता है. बशर्ते मजदूरों की संख्या, कितने दिन लगेंगे, भुगतान राशि, मैटेरियल आदि की अच्छी प्लानिंग हो.
राशि का हो सही उपयोग
उपायुक्त ने बताया कि गाइड लाइन के तहत 15 हजार राशि के खर्च के लिए पंचायत प्रतिनिधि को तीन सप्लायर से सामान लेना होगा. वहीं 1.5 लाख राशि के खर्च के लिए टेंडर निकाला जायेगा. सामान उपलब्ध कराने के लिए सप्लायर को टेंडर के जरिए आमंत्रित किया जायेगा. 1.5 लाख से अधिक राशि के खर्च के लिए अखबार में विज्ञापन देना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola