नींव नहीं, सतह से जोड़ दी ईंट

Published at :05 Feb 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
नींव नहीं, सतह से जोड़ दी ईंट

चाईबासा : जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बालमुचू ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड के नवागांव पंचायत के चांदीपी गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की. उन्होंने पेयजल कार्यपालक पदाधिकारी पर मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है. उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने स्थल […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बालमुचू ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड के नवागांव पंचायत के चांदीपी गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की. उन्होंने पेयजल कार्यपालक पदाधिकारी पर मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है. उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि प्राक्कलन के अनुरूप नींव खोदकर शौचालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है.

बल्कि सीधे जमीन से ही शौचालय के लिये ईट की जोड़ाई की जा रही है. गांव के 36 लाभुकों का चयन शौचालन के लिए किया गया है. इनमें से 14 शौचालय का निर्माण कार्य जोड़ाई तक पहुंच गया है. प्रक्कलन के तहत कार्य नहीं किये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola