घाेटाले की जांच ठंडे बस्ते में डाली

Published at :01 Feb 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
घाेटाले की जांच ठंडे बस्ते में डाली

चाईबासा : कोल्हान विवि के छात्र प्रतिनिधि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर विवि प्रबंधन की गलत नीतियों की शिकायत करेंगे. रविवार को छात्र प्रतिनिधियों ने बैठक में यह निर्णय लिया गया. केयू के सचिव युगल किशोर पिंगुवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विवि के कुलपति व प्रति कुलपति सहित अन्य […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विवि के छात्र प्रतिनिधि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर विवि प्रबंधन की गलत नीतियों की शिकायत करेंगे. रविवार को छात्र प्रतिनिधियों ने बैठक में यह निर्णय लिया गया. केयू के सचिव युगल किशोर पिंगुवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विवि के कुलपति व प्रति कुलपति सहित अन्य अधिकारी घोटाले में फंसे हुए है. लेकिन सभी जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.

छात्र प्रतिनिधियों की टीम दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री से भी मिलेगी और उन्हें वास्तविकता से अवगत करायेगी. चाईबासा आने पर गृहमंत्री राजनाथ िसंह का स्वागत कर उन्हें कोल्हान विश्वविद्यालय में हो रहे घोटालों व गड़बड़ियों से अवगत कराया जायेगा.

बैठक में टाटा कॉलेज के उपाध्यक्ष दीपक गागराई, सचिव मुकेश गोप, कार्तिक महतो, हरीश बालमुचू, सुरेश सावैयां, मनमोहन गागराई, विष्णु गागराई, रूप कुमार राउत, सुबोध महाकुड़, प्रवीण पिंगुवा आदि
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola