योजना बनाओ अभियान में टोंटो के चालगी में ग्रामसभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

ईमानदारी से काम, मिलेगा दाम चाईबासा : योजना बनाओ अभियान के तहत रविवार को टोंटो प्रखंड के चालगी गांव में ग्राम सभा कर योजना पर विचार-विमर्श किया गया. शेयर संस्था के विनय सरस्वती ने ग्रामीणों को अपनी योजना अपना विकास करने की बात कही. बताया की योजनाएं अधूरी नहीं छूटनी चाहिए. योजनाओ के क्रियान्वयन में […]
विज्ञापन
ईमानदारी से काम, मिलेगा दाम
चाईबासा : योजना बनाओ अभियान के तहत रविवार को टोंटो प्रखंड के चालगी गांव में ग्राम सभा कर योजना पर विचार-विमर्श किया गया. शेयर संस्था के विनय सरस्वती ने ग्रामीणों को अपनी योजना अपना विकास करने की बात कही. बताया की योजनाएं अधूरी नहीं छूटनी चाहिए. योजनाओ के क्रियान्वयन में ग्रामीण सहभागिता का होना बहुत आवश्यक है. ग्रामीणों को समझाते हुए उन्होंने कहा की ईमानदारी से काम ,ईमानदारी का दाम लेना हम सब का कर्तव्य होना चाहिए.
सभा में ग्राम सभा सचिव दामुर सिंह हेस्सा ने भी ग्रामीणो को अच्छी योजनाये बनाने हेतु अगले तीन दिन तक बैठक करने की बात कही. आज के ग्राम सभा में महिलाये काफी संख्या में उपस्थित थी.ग्राम सभा में ग्रामीणो के साथ शेयर संस्था के कनीय अभियंता गोपाल साह एवं समन्वयक सुरेन्द्र प्रसाद के साथ-साथ ग्राम के मुंडा श्री तुराम हेस्सा, पंचायत सेवक जीवन सिंह कुंटिया,वार्ड सदस्य सिकंदर हेस्सा ,कोलाय हेस्सा एवं मिनी हेस्सा भी उपस्थित थे.
जैंतगढ़ में बैठक आज
जैंतगढ़. जगन्नाथपुर प्रखंड के आठ पंचायतों मे आज योजना बनाओ अभियान के तहत कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी¯. जिसमे जैंतगंढ़ पंचायत सहित पट्टाजैंत, मुण्डूई, गुमुरिया, सियालजोड़ा, भनगांव, कलैया एंव तोडांगहातू पंचायतें शामिल हैं. जगन्नाथपुर बीडीओ प्रदीप महतो ने एक पत्र जारी कर सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को बुलावा भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




