नीरा यादव बैठक में करेंगी शिरकत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : परिसदन भवन में गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक होगी. यह बैठक लगभग सात माह बाद आयोजित की जा रही है. वहीं यह बैठक दो से तीन माह के अंतराल पर आयोजित होनी चाहिए. अंतिम बार एक जुलाई 2015 को जिला योजना समिति की बैठक चाईबासा समाहणालय सभागार में आयोजित हुई थी. […]
विज्ञापन
चाईबासा : परिसदन भवन में गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक होगी. यह बैठक लगभग सात माह बाद आयोजित की जा रही है. वहीं यह बैठक दो से तीन माह के अंतराल पर आयोजित होनी चाहिए.
अंतिम बार एक जुलाई 2015 को जिला योजना समिति की बैठक चाईबासा समाहणालय सभागार में आयोजित हुई थी. बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री सह पश्चिमी सिंहभूम की प्रभारी मंत्री नीरा यादव ने स्वीकारा था कि योजना समिति की बैठक समय पर नहीं हो रही थी, लेकिन अब योजना समिति की बैठक समय पर होगी. मंत्री की घोषणा के बाद भी समय पर योजना समिति की बैठक नहीं हुई. बीते बैठकों में कई माननीय अनुपस्थित रहे हैं. माननीयों की ओर से प्रतिनिधियों को भेज बैठक खानापूर्ति की गयी है. माननीयों के बैठक में अनुपस्थित रहने का मामला प्रभात खबर ने योजना बनाने के समय गायब रहते हैं माननीय शीर्षक से उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




