दो जिप सदस्यों की उम्र पर सवाल चुनाव से वंचित करने की मांग

Published at :19 Jan 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
दो जिप सदस्यों की उम्र पर सवाल चुनाव से वंचित करने की मांग

चाईबासा : जिप सदस्य का चुनाव जीतने वाले दो उम्मीदवारों के खिलाफ सोमवार को आयुक्त की न्यायालय में चुनाव याचिका दायर की गयी. इसमें मामले का फैसला नहीं होने तथा विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए जिप अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों को मतदान करने से रोकने की मांग की गयी है. बंदगांव भाग दो […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिप सदस्य का चुनाव जीतने वाले दो उम्मीदवारों के खिलाफ सोमवार को आयुक्त की न्यायालय में चुनाव याचिका दायर की गयी. इसमें मामले का फैसला नहीं होने तथा विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए जिप अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों को मतदान करने से रोकने की मांग की गयी है.

बंदगांव भाग दो के जिप सदस्य रीना गागराई के खिलाफ चुनाव में दूसरे नंबर पर रही बासंती पूर्ति ने शिकायत दर्ज करायी है. वहीं चक्रधरपुर भाग एक की जिप सदस्य भूमिका हांसदा के विरोध में लक्ष्मी हांसदा ने याचिका दायर की है. याचिकाओं में जिप सदस्य का चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के उम्र पर सवाल उठाते हुए दास्तावेज पेश किये गये है. रीना गागराई के मामले में उम्र को लेकर नामांकन के समय भी प्रमिला पूर्ति की ओर से आपत्ति दर्ज की गयी थी. लेकिन पदाधिकारियों ने इसकी जांच ही नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola