गांव की सरकार. नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने किया उपमुखिया का चुनाव, सबने लिया जनसेवा का संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायतों में उपमुखिया का चुनाव, शपथ ली सदर प्रखंड पुष्पलतिका नरसंडा व मोहन सिंह बने करलाजोड़ी के उपमुखिया चुने गये चाईबासा : सदर प्रखंड में उप मुखिया पद हेतु चुनाव नरसंडा व करलाजोडी के पंचायत भवन में चुनाव सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तक चला. जिसमें नरसंडा में पुष्पलतिका सुंडी 9 मत तथा करलाजोडी के […]
विज्ञापन
पंचायतों में उपमुखिया का चुनाव, शपथ ली
सदर प्रखंड
पुष्पलतिका नरसंडा व मोहन सिंह बने करलाजोड़ी के उपमुखिया चुने गये
चाईबासा : सदर प्रखंड में उप मुखिया पद हेतु चुनाव नरसंडा व करलाजोडी के पंचायत भवन में चुनाव सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तक चला. जिसमें नरसंडा में पुष्पलतिका सुंडी 9 मत तथा करलाजोडी के मोहन सिहं सुम्बरूई 9 मत से उपमुखिया का चुनाव जीत गये है. नरसंडा में कुल 9 वार्ड सदस्यों ने श्रीमति सुंडी को अपना मत देकर उप मुखिया चुना.
इस पंचायत से पांच उम्मीदवार उपमुखिया के लिए खडे थे. वहीं करलाजोडी के उपमुखिया मोहन सिंह सुम्बरूई चुने गये. उन्हें 9 वार्ड सदस्यों ने समर्थन दिया. प्रतिद्धंगी बिरंग सिंह कुंटिया को 3 मत ही प्राप्त हुआ. उप मुखिया पद हेतु इस पंचायत में तीन उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था.
जिसमें सतीश चंद्र पूरती ने अंतिम समय पर अपना नामांकन वापस ले लिया. बीडीओ मुकेश मछुवा की निगरानी में चुनाव की सारी प्रक्रिया खत्म की गयी. शांति पूर्ण तरीके से पूरा मतदान व मतगणना संपन्न की गयी.
मतणगना व शपथ ग्रहण
चुनाव बाद पंचायत भवन में ही मतगणना की गयी. जिसके बाद विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सभी प्रतिनििधयों को शपथ दिलायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




