त्रिवेणी इंजिकोन ने 51 हजार दी सहयोग राशि

Published at :07 Jan 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिवेणी इंजिकोन ने 51 हजार दी सहयोग राशि

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में उपद्रवियों द्वारा तीन जनवरी की रात 27 दुकानों में आग लगा दी गयी थी. इससे सभी 27 दुकानदार दाने-दाने का मोहताज हो गये हैं. चक्रधरपुर शहर के प्रबुद्ध व बुद्धिजीवियों ने प्रभावित दुकानदारों की मदद का बीड़ा उठाया है. पांच जनवरी को दो लाख 17 हजार रुपये संग्रह किये गये थे. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में उपद्रवियों द्वारा तीन जनवरी की रात 27 दुकानों में आग लगा दी गयी थी. इससे सभी 27 दुकानदार दाने-दाने का मोहताज हो गये हैं. चक्रधरपुर शहर के प्रबुद्ध व बुद्धिजीवियों ने प्रभावित दुकानदारों की मदद का बीड़ा उठाया है. पांच जनवरी को दो लाख 17 हजार रुपये संग्रह किये गये थे.

छह जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग राशि प्रदान किया है. अब तक का सबसे अधिक सहयोग त्रिवेणी इंजिकोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक गोविंद दोदराजका ने दी है. उन्होंने स्वेच्छा से 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है. मालूम रहे कि त्रिवेणी इंजिकोन द्वारा चक्रधरपुर में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है.

इसके अलावा सुहैल खान मुन्ना 10000, घर परिवार इतवारी बाजार 5100, साईं डाईग्नोस्टिक 5100, डॉ निर्मला नायर 5000, डॉ प्रकाश त्रिपाठी 5000, हाजी रशीद हुसैन 5000, अताउल्लाह खान 5000, श्रवण केजरिवाल 7000, लाल बैकरी 5000, अतुल बस्त्रालय 5000, अनीस टीटीइ 5000, मो अशरफ 5000, हाजी अकबर गुड़ाखू वाले 5000, अजंता शू हाउस 5000, नुरूल हक 1000, कमला गुड़ाखू 2000, कमल श्यामरीवाल 2500, राकेश महेश्वरी 1100, किशोर बर्मन ज्वेलर्स 1100, विशाल सिंह 1100, मुमताज अहमद 1100, मुन्ना चौरसिया 1100, मो असलम 1100, बाबू लाल अग्रवाल 1100, नारायण मोदी 1100, फैंसी क्लोथ स्टोर 2000, मो मोईन जूता-चप्पल 2100, मकसूद आलम 2000, हाजी साबिर अली 1500, चांद स्पोटर्स 1000, पैराडाईज 1000 समेत सैकड़ों शहर वासियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग प्रदान किया. सहयोग राशि संग्रह करने वालों की ओर से व्यापारी संघ के अध्यक्ष बिनोद साव ने बताया कि सहयोग राशि सात जनवरी को भी संग्रह किया जायेगा. स्वेच्छा से लोग सहयोग राशि दें, जिसके बाद प्रभावितों को राशि दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola