झींकपानी में डायन कह कर वृद्धा की पिटाई

Published at :05 Jan 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
झींकपानी में डायन कह कर वृद्धा की पिटाई

चाईबासा : डायन कहकर मारपीट करने की प्राथमिकी झींकपानी थाना में घटना के दो माह बाद पीडि़त वृद्धा शुरू पाडेया ने दर्ज करायी है. उसने बताया कि घटना वाले दिन 28.10. 2015 को वह मजदूर खोजने विष्टुमपुर के साहबासा गयी हुई थी. इस दौरान वहां रहने वाली अनु उर्फ पद्मा सवैयां ने उसे डायन कहकर […]

विज्ञापन
चाईबासा : डायन कहकर मारपीट करने की प्राथमिकी झींकपानी थाना में घटना के दो माह बाद पीडि़त वृद्धा शुरू पाडेया ने दर्ज करायी है. उसने बताया कि घटना वाले दिन 28.10. 2015 को वह मजदूर खोजने विष्टुमपुर के साहबासा गयी हुई थी. इस दौरान वहां रहने वाली अनु उर्फ पद्मा सवैयां ने उसे डायन कहकर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया था. वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी थी. घटना के समय अनु के पिता विभीषण सवैया व स्वाती सवैया भी मौजूद थी. निसंतान होने के कारण अनु का परिवार उसे डायन बताकर हत्या करने के फिराक में है. ताकि उसकी जमीन को वे लोग हड़प सके.
मानकी-मुंडा संघ की बैठक कल
चाईबासा. सोमवार को कोल्हान पोडाहाट मानकी-मुंडा संघ की आपात बैठक महासचिव रमेश्वर सिंह कुंटिया की अध्यक्षता में मंगला हाट संघ भवन में संपंन्न हुई. बैठक में 6 जनवरी को मानकी मुंडा संघ की बैठक अाहूत की गयी है. जिसमें अंचल के पदाधिकारियों से भाग लेने की अपील की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola