दुर्घटना में एक युवक की मौत, चार जख्मी

Published at :24 Nov 2013 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में एक युवक की मौत, चार जख्मी

चाईबासा/जैंतगढ़ : एनएच 32 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्थानीय संतोष मिश्र (32) की मौत हो गयी. देर शाम वह शौच के लिए निकला था. इसी दौरान जैंतगढ़ रांची मार्ग पर अज्ञात वाहन ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया. उसके पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. उसे परिजनों […]

विज्ञापन

चाईबासा/जैंतगढ़ : एनएच 32 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्थानीय संतोष मिश्र (32) की मौत हो गयी. देर शाम वह शौच के लिए निकला था. इसी दौरान जैंतगढ़ रांची मार्ग पर अज्ञात वाहन ने संतोष को अपनी चपेट में ले लिया.

उसके पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. उसे परिजनों ने इलाज के लिए चंपुआ ले गये हैं. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

ट्रेन से गिरकर जख्मी

डांगुवापोसी : पूणो-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात आदित्यपुर स्टेशन पर गिरकर डांगुवापोसी के रेलकर्मी एके झा का पुत्र एस झा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गये है. घायल युवक को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चाईबासा-चक्रधरपुर में तीन लोग घायल

चाईबासा : अलग-अलग दुर्घटनाओं में वाहन से गिरकर तीन लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले घटना में चक्रधरपुर धातकीडीह निवासी कार्तिक नायक गाड़ी से गिरकर जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

उधर शनिवार को देर शाम वाहन से गिरने के कारण चाईबासा तुइबीर निवासी कृष्णा बोदरा व माता बोदरा घायल हो गये. कृष्णा को गंभीर स्थिति में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola