विवाहिता तीन साल से लापता, पति गिरफ्तार

Published at :03 Dec 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता तीन साल से लापता, पति गिरफ्तार

चाईबासा : विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को करलाजोड़ी से पति मनाई पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सदर प्रखंड के करलाजोड़ी गांव का है. 2009 में मनाई पूर्ति व बीनी सिंह कुंटिया की शादी हुई थी. मनाई पूर्ति करलाजोड़ी का निवासी है जबकि बीनी सिंह कुंटिया परमपांचो की. बुधवार […]

विज्ञापन

चाईबासा : विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को करलाजोड़ी से पति मनाई पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सदर प्रखंड के करलाजोड़ी गांव का है. 2009 में मनाई पूर्ति व बीनी सिंह कुंटिया की शादी हुई थी. मनाई पूर्ति करलाजोड़ी का निवासी है जबकि बीनी सिंह कुंटिया परमपांचो की.

बुधवार को बीनी सिंह कुंटिया के परिवार वालों ने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर यह आरोप लगाया कि 2012 से ही बीनी सिंह कुंटिया अपने पति के पास ससुराल में नहीं है. विवाहिता के घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने गांव जाकर मनाई पूर्ति को हिरासत में ले लिया. पुलिस उसे बीनी के बारे में पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola