अंतिम दिन 79 लोगों ने भरा परचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

तीसरा चरण .पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन के लिए रही काफी भीड़ चक्रधरपुर : तीसरे चरण का त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए नामांकन करने की पंक्ति में काफी लंबी लाइन रही. नामांकन के अंतिम समय 3 बजे तक कुल 79 अभ्यर्थी का […]
विज्ञापन
तीसरा चरण .पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन के लिए रही काफी भीड़
चक्रधरपुर : तीसरे चरण का त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए नामांकन करने की पंक्ति में काफी लंबी लाइन रही. नामांकन के अंतिम समय 3 बजे तक कुल 79 अभ्यर्थी का नाम सूचीबद्ध कर लिया गया था.
3 बजे से पहले तक 42 अभ्यर्थियों का नामांकन हो चुका था और 37 का नामनिर्देशन पत्र लेकर निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में जमा कर लिया गया था. नामांकन की पूरी प्रक्रिया देर रात संपन्न होने की उम्मीद जतायी गयी है. नामांकन का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक भी काफी देर तक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता के साथ बैठ रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




