नक्सली के नाम पर लेवी मांगनेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : क्रशर मालिक को धमका रहा था चाईबासा : हाटगम्हरिया के बलंडिया मार्ग पर दूधजोड़ी स्थित जनरल ट्रेडर्स क्रशर के मालिक बृजकुमार तिवारी से नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने पहुंचे राकेश गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तार शुक्रवार की शाम कुजू पुलिया के पास से हुई, जबकि लेवी लेने पहुंचा […]
विज्ञापन
चाईबासा : क्रशर मालिक को धमका रहा था
चाईबासा : हाटगम्हरिया के बलंडिया मार्ग पर दूधजोड़ी स्थित जनरल ट्रेडर्स क्रशर के मालिक बृजकुमार तिवारी से नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने पहुंचे राकेश गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तार शुक्रवार की शाम कुजू पुलिया के पास से हुई, जबकि लेवी लेने पहुंचा एक अन्य युवक भागने में सफल रहा. क्रशर मािलक जमशेदपुर में रहते हैं.
बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व 10 से 15 की संख्या में आये युवकों ने खुद को नक्सली बता कर क्रशर मालिक से लेवी मांगी थी. क्रशर मालिक ने इस बात की जानकारी एसपी डॉ माइकल राज एस को दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए योजना बनायी.
शुक्रवार को चाईबासा बाइपास में क्रशर मालिक से लेवी लेने की जगह तय की गयी थी. पुलिस ने जाल बिछाया. तय जगह पर क्रशर मालिक बृज कुमार तिवारी से लेवी लेने बाइक सवार दो युवक पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




