पहले दिन दो नामांकन, जान मिरन मुंडा का नामांकन रद

Published at :07 Nov 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन दो नामांकन, जान मिरन मुंडा का नामांकन रद

चाईबासा : तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिला परिषद हेतु शुक्रवार को दो उम्मीदवार नोवामुंडी से देवकी कुमारी व चक्रधरपुर भाग एक से लक्ष्मी हांसदा ने नामांकन किया. देवकी कुमारी ने एडीसी कार्यालय में एडीसी सह आरओ जयकिशोर प्रसाद के समक्ष तथा लक्ष्मी हांसदा ने डीआरडीए कार्यालय पहुंचकर डीआरडीए निदेशक सह आरओ गणेश प्रसाद […]

विज्ञापन
चाईबासा : तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिला परिषद हेतु शुक्रवार को दो उम्मीदवार नोवामुंडी से देवकी कुमारी व चक्रधरपुर भाग एक से लक्ष्मी हांसदा ने नामांकन किया. देवकी कुमारी ने एडीसी कार्यालय में एडीसी सह आरओ जयकिशोर प्रसाद के समक्ष तथा लक्ष्मी हांसदा ने डीआरडीए कार्यालय पहुंचकर डीआरडीए निदेशक सह आरओ गणेश प्रसाद के समक्ष नामांकन दाखिल किया.
झींकपानी का निवासी, टोंटो से भरा था परचा
दूसरे चरण में शामिल प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी सह आरओ अनिल कुमार राय ने जांच की. जिसमें, टोंटो से जिला परिषद पद पर नामांकन परचा भरने वाले जॉन मिरन मुंडा का नामांकन परचा रद कर दिया गया. झींकपानी का निवासी होने व टोंटो से नामांकन परचा भरने के कारण जॉन का नामांकन रद कर दिया गया है. शेष उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया.
दूसरा चरण : मझगांव-कुमारडुंगी से जिप के लिए 25 प्रत्याशी
दूसरे चरण के नामांकन की समाप्ति के बाद मझगांव भाग एक व दो तथा कुमारडुंगी प्रखंड मिलाकर फिलहाल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं. शनिवार को इन दोनों प्रखंडों से नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola