पोषण की रिपोर्ट दो दिन में सौंपे प्राचार्य व प्रभारी: बीइइओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पोषण संबंधित सारी रिपोर्ट दो दिनों के अंदर स्कूल प्रभारी व प्राचार्य बीइइओ कार्यालय में जमा करें.यह आदेश मंगलवार को रूंगटा मारवाड़ी स्कूल में आयोजित गुरू गोष्ठी के दौरान सदर बीइइओ विपिन लाल दास ने दिया. उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर कक्षाएं लेने की बात कहीं. मुख्यमंत्री विद्या योजना के तहत एसटी […]
विज्ञापन
चाईबासा : पोषण संबंधित सारी रिपोर्ट दो दिनों के अंदर स्कूल प्रभारी व प्राचार्य बीइइओ कार्यालय में जमा करें.यह आदेश मंगलवार को रूंगटा मारवाड़ी स्कूल में आयोजित गुरू गोष्ठी के दौरान सदर बीइइओ विपिन लाल दास ने दिया. उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर कक्षाएं लेने की बात कहीं. मुख्यमंत्री विद्या योजना के तहत एसटी व एससी विद्यार्थी को छात्रवृति दी जायेगी.
इसके लिए प्रभारी गंभीरता से विद्यार्थियों की सूची बनाकर बैंक में खाता खोलवाने में जोर दे. जूता व मौजा 1 से 8 कक्षाओं के विद्यार्थियों को दिया जायेगा. इसके लिये बैंक का खाता बीइइओ कार्यालय में जमा करें. इस दौरान बीइइओ श्री दास ने कहा कि जिस स्कूल में जजर्र भवन की स्थिति है वैसे स्कूलों को विभाग की ओर से दुरूस्त किया जायेगा. प्राचार्य स्कूलों की भी सूची बनाकर जमा करें. मौके पर सदर प्रखंड के सभी स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




