चाईबासा सदर अस्पताल में ठंड से बीमार वृद्धा की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : ठंड की शुरूआत होते ही ठंड की चपेट में लोग आने लगे है. मंगलवार को सदर अस्पताल में ठंड के कारण चंदू किसपोट्टा (69) की मौत हो गई. वृद्धा बड़ी बाजार की रहने वाली थी. बारिश के बाद शहर के जलवायु में अचानक गिरावट से ठंड बढ़ गई है. मृतक के पति ने […]
विज्ञापन
चाईबासा : ठंड की शुरूआत होते ही ठंड की चपेट में लोग आने लगे है. मंगलवार को सदर अस्पताल में ठंड के कारण चंदू किसपोट्टा (69) की मौत हो गई. वृद्धा बड़ी बाजार की रहने वाली थी. बारिश के बाद शहर के जलवायु में अचानक गिरावट से ठंड बढ़ गई है. मृतक के पति ने बताया कि चंदू को पहले खांसी थी.
मौसम में बदलाव के बाद उसका शरीर ठंडा रहने लगा था. दवा भी चल रही थी. सुबह अचानक हिलना डुलना बंद हो गया़ आनन फानन में अस्पताल लाया गया़ यहां ऑक्सीजन और सलाईन चढ़ाया गया था. मगर दो चार सेकेंड के बाद चंदू की मौत हो गई. यह शहर का पहला मामला है जिसमें ठंड की वजह से मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




