क्रिकेट : स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने एनसीसी गुवा को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एसआर रूंगटा बी डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा की टीम ने एनसीसी गुवा को 5 विकटो से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी गुवा गुवा की […]
विज्ञापन
चाईबासा : एसआर रूंगटा बी डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा की टीम ने एनसीसी गुवा को 5 विकटो से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए.
बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी गुवा गुवा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए. इस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशाल हाती ने 3 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए.
स्टूडेंट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सजरूल होदा ने 21/4 विकेट, मोअज्जम खान ने 30/3 विकेट व अब्दुल कलाम ने 35/2 विकेट लिए. जीत के लिए 30 ओवरों में 161 रनों का पीछा करने उतरी स्टूडेंट क्लब टीम ने 24.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाया और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया. स्टूडेंट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल कलाम ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए.
अन्य बल्लेबाजों में मो जावेद ने 7 चौकों की मदद से 36 रन, मोजफ्फर खान ने 5 चौकों की मदद से 31 रन व शोएब अहमद ने 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाए. एनसीसी गुवा गुवा की ओर गेंदबाजी करते हुए अभिमन्यु मेहता ने 31/2 विकेट लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




