बंद के समर्थन में झादिपा ने निकाला मशाल जुलूस

Published at :25 Oct 2013 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
बंद के समर्थन में झादिपा ने निकाला मशाल जुलूस

चाईबासा : डोमिसाइल मुद्दे पर 25 अक्तूबर को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने के लिये झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया. शाम साढ़े छह बजे जैन मार्केट चौक से निकाली गयी जुलूस यात्रा पोस्टऑफिस चौक पहुंचकर संपन्न हुई थी. इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश में डोमिसाइल लागू करने […]

विज्ञापन

चाईबासा : डोमिसाइल मुद्दे पर 25 अक्तूबर को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने के लिये झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया.

शाम साढ़े छह बजे जैन मार्केट चौक से निकाली गयी जुलूस यात्रा पोस्टऑफिस चौक पहुंचकर संपन्न हुई थी. इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश में डोमिसाइल लागू करने की मांग करते चल रहे थे.

उन्होंने डोमिसाइल की मांग को समर्थन करने के लिये दुकानदारों से सहयोग की अपील की. जुलूस में कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सुबेदार बिरूवा, जिला युवा अध्यक्ष विनोद गोप, केंद्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंकु, सनातन सवैयां आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola