रेलकर्मी की बेटी जमशेदपुर से लापता, मोबाइल भी बंद

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की युवती जमशेदपुर के बिष्टुपुर के रिगल मैदान पोस्ट ऑफिस के समीप से मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे के बाद से लापता है. 24 वर्षीय ममता प्रमाणिक नामक उक्त युवती रेलकर्मी डीडी प्रमाणिक की पुत्री है. ममता प्रमाणिक 22 अक्तूबर को एसएससी की फॉर्म को रजिस्ट्री करने के लिए अकेले […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की युवती जमशेदपुर के बिष्टुपुर के रिगल मैदान पोस्ट ऑफिस के समीप से मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे के बाद से लापता है. 24 वर्षीय ममता प्रमाणिक नामक उक्त युवती रेलकर्मी डीडी प्रमाणिक की पुत्री है.
ममता प्रमाणिक 22 अक्तूबर को एसएससी की फॉर्म को रजिस्ट्री करने के लिए अकेले जमशेदपुर गयी थी. उसके छोटे भाई दीपक प्रमाणिक मंगलवार को इस्पात ट्रेन में टाटानगर जाने के लिए बैठाया. टाटा नगर पहुंच पर ममता ने अपने पिता से बातचीत किया है. सही सलामत टाटा पहुंचने की बात कही.
उससे बाद अचानक मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिवार वालों ने सगे संबधी समेत अन्य स्थानों में खोजबीन की, लेकिन 23 अक्तूबर की देर शाम कहीं भी पता नहीं चल पाया है. ममता का अचानक लापता हो जाने से परिवार वाले काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




