बंद स्कूल में भी बंट रहा मिड डे मील !

चाईबासा : टोटों प्रखंड के सरकारी स्कूलों में अनियमितता की बातें सामने आयी है. एक ओर प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु सरकार के द्वारा विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है. परंतु इसका लाभ स्कूली विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है. कहने के लिये तो कागज कलम पर विद्यालय संचालन तो हो […]
चाईबासा : टोटों प्रखंड के सरकारी स्कूलों में अनियमितता की बातें सामने आयी है. एक ओर प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु सरकार के द्वारा विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है. परंतु इसका लाभ स्कूली विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है.
कहने के लिये तो कागज कलम पर विद्यालय संचालन तो हो रहे पर यहां तो बच्चों को मिड डे मील मिल रहा है, न ही अन्य सुविधाएं. इन स्कूलों में पढ़ाई तो पहले से ही ठप है.
वर्षो से बंद है कई स्कूल
टोंटो प्रखंड में वर्तमान 123 विद्यालय संचालित किये जा रहे है. जहां पर 85 सरकारी व 161 पारा शिक्षक कार्यरत है. परंतु बहुत से विद्यालय ऐसे है जो वर्षो से बंद है. इन विद्यालयों में शिक्षक कभी कभार ही स्कूल जाते है अन्यथा विद्यालय बंद ही रहता है.
मध्याह्न् भोजन के चावल का उठाव व मासिक खर्च तो स्कूल के शिक्षक द्वारा दिखाया जाता है. परंतु इसका लाभ बच्चों को नहीं मिलता. इन स्कूलों में कमजोर बच्चों के अतिरिक्त कक्षा हेतु दी जाने वाली राशि की भी बंदरबांट की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




