शोषण मुक्ति मोरचा लोगों को करेगा होशियार

Published at :23 Oct 2013 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
शोषण मुक्ति मोरचा लोगों को करेगा होशियार

चाईबासा : अब राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा लोगों में जन जागरण, गांव–गांव आंगन–आंगन, जन जागृति कार्यक्रम, जागते रहो होशियार कार्यक्रम आदि चलायेगा. पहले ये सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय जन जागृति मंच के नाम से चलाये जा रहे थे. इसी संगठन का नाम बदलकर राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा कर दिया गया है. इसका निर्णय मंगलवार को जिला […]

विज्ञापन

चाईबासा : अब राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा लोगों में जन जागरण, गांवगांव आंगनआंगन, जन जागृति कार्यक्रम, जागते रहो होशियार कार्यक्रम आदि चलायेगा. पहले ये सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय जन जागृति मंच के नाम से चलाये जा रहे थे.

इसी संगठन का नाम बदलकर राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा कर दिया गया है. इसका निर्णय मंगलवार को जिला स्कूल में आयोजित बैठक में लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अंतु सुंडी, लखन लाल प्रजापति, मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोविंद चंद्र पुरती, गौरी देवी ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को देश की जनता अच्छी तरह से समझ गयी है.

मोरचा के बैनर तले एकजुट होकर शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए लोगों से आह्वान किया. मौके पर सतारी बानरा, कोड़ा, विष्णु विश्वकर्मा, रवि, शंकर विश्वकर्मा, महेश, कमली लोहरा, किरण, सुमी लोहरा, लखिंद्र कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola