12 घंटे में मांगी अपडेट रिपोर्ट

Published at :20 Oct 2013 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
12 घंटे में मांगी अपडेट रिपोर्ट

अधिकारियों की लापरवाही पर विधानसभा की उपक्रम समिति नाराज चाईबासा : झारखंड विधान सभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सदस्य बहरागोड़ा के विधायक विद्युत वरण महतो व चंद्रिका महथा शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे. दोपहर को परिसदन में समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक […]

विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही पर विधानसभा की उपक्रम समिति नाराज

चाईबासा : झारखंड विधान सभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सदस्य बहरागोड़ा के विधायक विद्युत वरण महतो चंद्रिका महथा शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे. दोपहर को परिसदन में समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान विभागों का प्रतिवेदन देखा तथा उसकी समीक्षा की.

सदस्यों ने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन पर असंतोष जाहिर किया है. विभागों की कार्य प्रगति प्रतिवेदन में गलत रिपोर्ट देने कई पदाधिकारी के नदारद रहने पर नाराजगी जतायी. खनन, बिजली, कृषि, डीडब्ल्यूओ, जरेडा तथा वन विभाग के अधिकारी के भ्रमित करने वाले जवाब पर विधायक बिफर पडे. खुद उपस्थित रहकर निचले स्तर के कर्मचारियों को बैठक में भेजने वाले पदाधिकारियों को विस में तलब करने के आदेश दिये.

किनसे क्या ली जानकारी

जिला खनन विभाग से प्रदूषण नियंत्रण अर्हताएं पूरी नहीं करने वाले क्रशरों, खदानों तथा संयंत्र द्वारा मापदंड के अनुसार संचालन नहीं करने के कारण की गई कार्रवाई की जानकारी ली. कृषि उत्पादन बाजार समिति से बाजारों हाट में किसानों के लिये शेड निर्माण अन्य सुविधा के बारे में पूछा.

कृषि पदाधिकारी से खेती से संबंधित जानकारी तथा इस बाबत प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराये गाये राशि के खर्च के बारे में ब्यौरा लिया. वन विभाग के योजनाओं की जानकारी डीएफओ को उपलब्ध कराने को कहा. उद्योग विभाग से ऋण देने के लक्ष्य वसूली की जानकारी मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola