शादी का झांसा देकर यौन शोषण

Published at :20 Oct 2013 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण

पीड़िता ने दर्ज करायी शिकायत बंदगांव : कराईकेला थाना में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक कराईकेला के आरके नायक व भुईयां देवगांव निवासी प्रमिला नायक(कल्पनिक नाम) के बीच 2010 से प्रेमप्रसंग था. इस दौरान प्रेमी आरके नायक ने प्रेमिका को […]

विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज करायी शिकायत

बंदगांव : कराईकेला थाना में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक कराईकेला के आरके नायक भुईयां देवगांव निवासी प्रमिला नायक(कल्पनिक नाम) के बीच 2010 से प्रेमप्रसंग था.

इस दौरान प्रेमी आरके नायक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया. जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया. तब प्रेमिका ने कोर्ट परिवाद की शरण में गयी. कोर्ट के आदेश से कराईकेला थाना में आरोपी आरके नायक पर कराईकेला थाना में मामला दर्ज किया गया. धारा 376, 420, 313, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी को कराईकेला पुलिस तलाश करने में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने इस संदर्भ में दोनों पक्षों को मिलाने के लिए कई बार बैठक की है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों का विवाह हो जायेगा. लेकिन कराईकेला थाना में मामला दर्ज होने के बाद प्रेमी की मुश्किलें बढ़ गयी है. पुलिस जगहजगह युवक को पकड़ने के लिये तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola