दौड़ में बुधराम व सुखमती अव्वल

Published at :18 Oct 2013 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
दौड़ में बुधराम व सुखमती अव्वल

बिचैकिरी विद्यालय में कृषि ग्राम विकास केंद्र ने लगाया बाल मेला किरीबुरू : प्राथमिक विद्यालय बिचैकिरी में ‘उषा मार्टिन लिमिटेड की स्वैच्छिक इकाई कृषि ग्राम विकास केंद्र के तत्वावधान में बाल मेला का आयोजन किया गया. मेले में बच्चों के बीच खेलकूद के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. इसमें लड़कियों व लड़कों के […]

विज्ञापन

बिचैकिरी विद्यालय में कृषि ग्राम विकास केंद्र ने लगाया बाल मेला

किरीबुरू : प्राथमिक विद्यालय बिचैकिरी में उषा मार्टिन लिमिटेड की स्वैच्छिक इकाई कृषि ग्राम विकास केंद्र के तत्वावधान में बाल मेला का आयोजन किया गया. मेले में बच्चों के बीच खेलकूद के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.

इसमें लड़कियों लड़कों के बीच 100 मीटर दौड़, चाकलेट रेस, गणित दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता करायी गयी.

लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम बुधराम जोजो, द्वितीय बिरसा जोजो और तीसरे स्थान पर सुनील जोजो रहे. लड़कियों में प्रथम सुखमती, द्वितीय बिरसी जोजो और तृतीय स्थान पर संगीता कुमारी रहीं. उसी तरह चॉकलेट दौड़ में अभिलाषा डुंगडुंग, रानी जोजो और समीर सरदार क्र मश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.

उधर गणित दौड़ में बिरसी जोजो प्रथम, विकास गोप द्वितीय बिरसा जोजो तीसरे स्थान पर रहे. म्यूजिकल चेयर में सुखमती हांसदा, आशा बिरुआ और संगीता जोजो क्र मश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.

आयोजन के मौके पर उषा मार्टिन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वाह करने को तत्पर रहती है.सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार लाने के लिए कंपनी विभिन्न जरूरी सामान भी प्रदान करती रही है.

उषा मार्टिन लिमिटेड की और से कंपनी के वरीय उप महाप्रबंधक सुनील पांडे, प्रबंधक (मानव संसाधन) संजय कुमार सिंह, केजीवीके प्रबंधक सुशील कुमार दास, उप प्रबंधक श्रवण कुमार, धीरेन्द्र मौर्या, मनोरंजन गिरी, राजेंद्र मालवा, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मघदली होरो,संजय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola