बिजली को लेकर आठ घंटे तक डलाइकेला मार्ग जाम

गोइलकेरा : पिछले कई दिनों से अनियमित विद्युतापूर्ति से परेशान सोनुवा व गोइलकेरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डलाइकेला मुख्य मार्ग को आठ घंटे तक जाम कर दिया. इस कारण उक्त मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ. शुक्रवार को अहले सुबह 5 बजे से ही दर्जनों गांव […]
गोइलकेरा : पिछले कई दिनों से अनियमित विद्युतापूर्ति से परेशान सोनुवा व गोइलकेरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डलाइकेला मुख्य मार्ग को आठ घंटे तक जाम कर दिया. इस कारण उक्त मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
शुक्रवार को अहले सुबह 5 बजे से ही दर्जनों गांव के ग्रामीण डलाइकेला मैदान के समीप जुटे तथा सड़क को जाम कर दिया. जाम की सूचना िमलने पर गोइलकेरा बीडीओ सुशील कुमार राय, सोनुवा बीडीओ प्रवेश कुमार साव, गोइलकेरा थाना प्रभारी पतरस नाग, सोनुवा थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारीयों को भी बुलाने की मांग की. पदाधिकारियों के बार-बार समझाने पर भी ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. लेकिन वार्ता के लिए बिजली विभाग का कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा.इसके बाद बीडीओ ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. बीडीओ के मौखिक आश्वासन पर ग्रामीण नहीं माने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




