करंट लगने से करमपदा के स्टेशन मास्टर की मौत

Published at :11 Sep 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से करमपदा के स्टेशन मास्टर की मौत

किरीबुरू : करमपदा के स्टेशन मास्टर शिव शंकर मेहता (40) की करंट लगने से मौत हो गयी. वे रेलवे आवास में खाना बना रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गये. शिवशंकर मेहता के सहयोगी स्टेशन मास्टर इंदर कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आकर शिवशंकर जमीन पर अचेत पड़े थे. उनके […]

विज्ञापन
किरीबुरू : करमपदा के स्टेशन मास्टर शिव शंकर मेहता (40) की करंट लगने से मौत हो गयी. वे रेलवे आवास में खाना बना रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गये.
शिवशंकर मेहता के सहयोगी स्टेशन मास्टर इंदर कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आकर शिवशंकर जमीन पर अचेत पड़े थे. उनके घर गये एक सहयोगी ने उन्हें बिजली तार से लिपटा पाया. तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराकर एंबुलेंस से उन्हें किरीबुरू जेनरल अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शिवशंकर बिहार के नवादा के निवासी थे.
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. यह घटना दिन के दो बजे की है. एक माह के भीतर क्षेत्र में रेलवे के तीन कर्मचारियों की मौत विभिन्न घटनाओं में हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola