गोपाल मैदान में 23 अगस्त को मजदूर नेताओं का होगा जुटान

Published at :08 Aug 2015 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
गोपाल मैदान में 23 अगस्त को मजदूर नेताओं का होगा जुटान

किरीबुरू : केंद्र सरकार की श्रमिक व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 23 अगस्त को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले एचएमएस, सीटू, इंटक, एटक के नेता जुटेंगे. उक्त जानकारी सीटू नेता आरबी पासवान ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में पूंजीपतियों के हित में किये जा रहे […]

विज्ञापन
किरीबुरू : केंद्र सरकार की श्रमिक व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 23 अगस्त को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले एचएमएस, सीटू, इंटक, एटक के नेता जुटेंगे. उक्त जानकारी सीटू नेता आरबी पासवान ने दी.
उन्होंने कहा कि बैठक में पूंजीपतियों के हित में किये जा रहे श्रम कानूनों में बदलाव, विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस नहीं लाना, मनरेगा जैसी योजना को बंद करने की तैयारी, कच्चे तेलों की कीमत में 45 फीसदी कमी के बावजूद तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाना, माल भाड़ा, सेवा कर, उत्पादन शुल्क आदि को बढ़ा कर जनता पर आर्थिक बोझ लादे जाने के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola