डिप्लोमाधारियों को खदेड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2015 11:36 PM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरू खदान में योगदान देने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए सेल अस्पताल आये डिप्लोमाधारियों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ दिया. युवकों ने अस्पताल के सीएमओ डॉ बीके होता से मिल कर मेडिकल जांच पर अविलंब रोक की मांग की है. डॉ होता ने बताया कि हमने जांच रोक दी […]
विज्ञापन
किरीबुरू : सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरू खदान में योगदान देने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए सेल अस्पताल आये डिप्लोमाधारियों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ दिया. युवकों ने अस्पताल के सीएमओ डॉ बीके होता से मिल कर मेडिकल जांच पर अविलंब रोक की मांग की है. डॉ होता ने बताया कि हमने जांच रोक दी है और इससे आला अधिकारियों को अवगत करा दियागया है.
बेरोजगार युवकों का कहना था कि सेल पिछले दरवाजे से डिप्लोमाधारियों की बहाली कर रहा है. जबकि चतुर्थ श्रेणी की बहाली वर्ष 2010 के बाद से नहीं ली है. खदान में चतुर्थ श्रेणी मजदूर की जरूरत है लेकिन यह काम ठेका श्रमिक से कराया जा रहा है. युवकों ने इसके लिए जोरदार आंदोलन चलाने की चेतावनी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




