पति सोया रहा पत्नी की हत्या

जोड़ा में हुई वारदात, पति पुलिस हिरासत में बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात स्थित शाहिदनगर (उली हाटिंग) में घर के भीतर सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर किसी ने हत्या कर दी. पुलिस महिला के पति को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. घटना बुधवार की […]
जोड़ा में हुई वारदात, पति पुलिस हिरासत में
बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात स्थित शाहिदनगर (उली हाटिंग) में घर के भीतर सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर किसी ने हत्या कर दी. पुलिस महिला के पति को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. घटना बुधवार की मध्यरात्रि की है.
घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि घर में पति शिवशंकर बहेरा व उसकी पत्नी सोमबारी बहेरा सो रहे थे. अचानक सोमबारी का गला किसी ने रेत दिया. गंभीर स्थिति में महिला ने पति को जगाया. दोनों ने पड़ोसियों तथा सामने रह रहे अपने रिश्तेदार को जगाया.
एक स्कूल वैन में किसी तरह लोग सोमबारी को लेकर जोड़ा स्थित टाटा स्टील के अस्पताल पहुंचे. लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोमबारी को मृत घोषित कर दिया. गुरुवार की सुबह जोड़ा थाना प्रभारी, अतिरिक्त शएसपी, बड़बिल एडिशनल तहसीलदार तथा क्योंझर से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों के अलावा पति से पूछताछ की. फॉरेंसिक टीम ने घर के बाहर मिले खून के नमूने तथा घर के भीतर से अंगुलियों के निशान तथा खून के नमूने लिए.
घर से एक जंग लगी चाकू मिली थी. तभी लोगों ने सोना नदी किनारे झाड़ियों में एक खून से सना चाकू पड़ा होने की बात बतायी. पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने नदी किनारे से चाकू को जब्त कर लिया. पोस्टमार्टम में पता चला कि सोमबारी की गर्दन को चाकू से रेता नहीं गया था बल्कि चाकू उसके गले के आरपार कर दिया गया था. पुलिस के अनुसार सोमबारी अपने पहले पति को छोड़कर शिवशंकर के साथ रह रही थी.
हम रात को सो रहे थे. तभी दरवाजे पर दस्तक हुई. बाहर देखा कि सोमबारी अपने गले पर एक कपड़े को हाथों से दबाये खड़ी है. उसने बताया कि नींद में किसी ने मेरा गला काट दिया. चारों ओर खून बिखरा था.
-कुलंगी गिरी तथा गुरु चंद्र गिरी, पड़ोसी
रात में शोर सुनकर नींद खुली. देखा कि चाची के गले से खून निकल रहा था. बस्ती के एक स्कूली वैन से चाची को अस्पताल ले गये लेकिन यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गयी है. रास्ते में वो सांस ले रही थी .
-कालिया बहेरा, शिवशंकर तथा मृत सोमबारी का भतीजा
रात में पति-पत्नी सोये थे, तभी कोई पत्नी का गला रेत फरार हो गया. पत्नी ने पति को रात को जगाया था. हत्या में किसी एक व्यक्ति का हाथ है. घटना में पति की क्या भूमिका है इसकी जांच के लिए उसे हिरासत में लिया गया है. जांच में सच सामने आ जायेगा.
-दिलीप कुमार साहनी एडिशनल एसपी, क्योंझर
फोटो :-
6 बडिबल- 1 मृत सोमबारी
6 बडिबल – 2 सोमबारी का पति शिवशंकर
6 बडिबल – 3 हत्या में इस्तेमाल चाकू सोना नदी किनारे से बरामद
6 बडिबल – 4 पडोसी कुलंगी गिरी तथा गुरु चन्द्र गिरी
6 बडिबल – 5 भतीजा कालिया बहेरा
6 बडिबल – 6 एिडशनल एसपी दिलीप कुमार सहनी
6 बडिबल – 7,8,9 घटना स्थल की तस्वीरें
सोमबारी के पति शिवशंकर का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं, उसे तो घायल पत्नी ने ही जगाकर घटना बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




