फॉर्म भर चुके विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 11:47 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव सितंबर माह में होगा. मंगलवार को विवि चुनाव कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. हालांकि इस पर अंतिम मुहर आगामी सिंडिकेट की बैठक में लगेगी. मतदान में कॉलेज में पढ़ाई करने वाले व सूची नाम दर्ज विद्यार्थी ही भाग […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव सितंबर माह में होगा. मंगलवार को विवि चुनाव कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. हालांकि इस पर अंतिम मुहर आगामी सिंडिकेट की बैठक में लगेगी. मतदान में कॉलेज में पढ़ाई करने वाले व सूची नाम दर्ज विद्यार्थी ही भाग ले सकते है.
परीक्षा के लिए फार्म भर चुके विद्यार्थी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते है. चुनाव कमेटी के नियमावली के तहत ही किया जायेगा. चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों की मतदाता सूची मांगी गयी है. बैठक डीएसडब्ल्यू डॉ पद्माजा सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मौके पर डीएसडब्ल्यू ने कहा कि विवि की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि इस बार सितंबर माह में ही चुनाव आयोजित हो जाये.
चुनाव नहीं होने की वजह से काफी सममस्याओं का समाना करना पड़ रहा है. मौके पर मुख्य रूप से टाटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो कस्तूरी बोयपाई, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शशिलता व प्रो खान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




