षष्ठी पूजा के साथ दुर्गोत्सव आरंभ

चाईबासा, नोवामुंडी, डांगुवापोसी, गुवा समेत जिले में अधिकांश पंडालों के पट खुले पश्चिमी सिंहभूम जिले में दुर्गोत्सव शुरू हो गया है. चाईबासा, नोवामुंडी, डांगुवापोसी, गुवा, जगन्नाथपुर समेत अधिकांश क्षेत्रों में पूजा पंडालों के पट गुरुवार को खोल दिये गये. कई स्थानों पर शुक्रवार पूजा के पट खोले जायेंगे. इसके साथ ही मां भवानी के दर्शन […]
चाईबासा, नोवामुंडी, डांगुवापोसी, गुवा समेत जिले में अधिकांश पंडालों के पट खुले
पश्चिमी सिंहभूम जिले में दुर्गोत्सव शुरू हो गया है. चाईबासा, नोवामुंडी, डांगुवापोसी, गुवा, जगन्नाथपुर समेत अधिकांश क्षेत्रों में पूजा पंडालों के पट गुरुवार को खोल दिये गये. कई स्थानों पर शुक्रवार पूजा के पट खोले जायेंगे. इसके साथ ही मां भवानी के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे, पूरे जिल खासा उत्साह है.
चाईबासा : पष्ठी पूजा के साथ ही चाईबासा में दुर्गोत्सव आरंभ हो गया है. षष्ठी प्रवेश के साथ ही पंडालों में देवी दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी तथा गणोश व कार्तिक की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना शुरू हो गयी है. आज विभिन्न पूजा पंडालों में बेलवरण पूजा हुई. देवी को आमंत्रित किया गया. विभिन्न जलाशयों से मटके में जल भर कर पंडालों तक लाया गया.
दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई. माता के मुख का आवरण हटाया गया. यहां चाईबासा के अधिकांश पंडालों में बंग्ला पद्धति से पूजा होती है. बंगाल के पुरोहित ही ज्यादातर स्थनों पर चंड़ी पाठ व पूजा करवाते है. दुर्गा पूजा के शुरु होते ही चाईबासा शहर दुर्गोत्सव के रंग में रंगने लगा है.
नोवामुंडी: पंडालों से बढ़ी रौनक
नोवामुंडी : लौहांचल में दुर्गा पूजा त्योहार की सर्वाधिक गहमा–गहमी बड़ाजामदा में देखने को मिल रही है. पूजा पंडाल सज–धज कर तैयार है. मुख्य सड़क से लेकर पूजा पंडालों तक आकर्षक ढंग से विद्युत सज्जा से सजाया है. लौहांचल के नोवामुंडी, गुवा, किरीबुरू व बड़ाजामदा में बनाये गये पूजा पंडालों में सर्वाधिक भव्य व आकर्षक फुटबॉल मैदान बड़ाजामदा का रहा.
अक्षरधाम मंदिर बना कर मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित की गयी है. मेला के लिए मीना बाजार, बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था है. माता दुर्गा की वंदना के लिए रात्रि जागरण कार्यक्रम के लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है. मा का भजन कीर्तन कर श्रद्धालुओं के लिए रात भर होगा. प्रमुख समाजसेवी संजय कुमार शारदा की ओर से पूजा पंडाल से लेकर मेला व श्रद्धालुओं के लिए रात्रि जागरण की व्यवस्था करायी गयी है.
आयोजन को सफल बनाने में राजू ठाकुर, प्रेम, चंदन, हृदया चौधरी का सराहनीय योगदान रहा. बीडीओ अजय कुमार तिर्की ने टीम के सदस्यों को हौंसला आफजाई के लिए सम्मानित करने की बात कही. आपसी भाईचारे संग पूजा मनाने की अपील करते हुए मजनुओं पर कड़ी नजर रखने को कहा. लौहांचल का सर्वाधिक आकर्षक पूजा पंडाल फुटबॉल मैदान में बनाने के लिए आयोजक टीम को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




