मझगांव प्रखंड के 52478 मतदाता आज डालेंगे वोट, तैयारी पूरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मझगांव प्रखंड के 52 हजार 478 मतदाता सोमवार को वोट डालेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है.
विज्ञापन
मझगांव. मझगांव प्रखंड के 52 हजार 478 मतदाता सोमवार को वोट डालेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रखंड क्षेत्र के 67 मतदान केंद्र में पुरुष मतदाता-24908, महिला मतदाता 27015 व थर्ड जेंडर 01 यानी कुल 52478 मतदाता लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालेंगे. प्रखंड क्षेत्र में 16 संवेदनशील और 51 सामान्य मतदान केंद्र बनाये गए हैं. जिसमें मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधा का दावा जिला प्रशासन कर रही है. वहीं, प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 234 है. जिसके लिए सभी मतदान केंद्रों में रैंप आदि की विशेष व्यवस्था है. इसके साथ 80 प्लस उम्र के 655 मतदाता मौजूद हैं और 100 प्लस के पांच मतदाता मतदान करेंगे. उनके लिए भी विशेष व्यवस्था है. निर्वाचन विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में शनिवार और रविवार तक सभी मतदान कर्मियों को विशेष व्यवस्था के साथ पहुंचा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










