विरोध में उतरी भाजपा

अभियंता से मारपीट : आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार चाईबासा : पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के साथ उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के आरोपी अमर कुमार मिश्र को शनिवार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते शुक्रवार को अभियंता ने अपने साथ मारपीट करने के आरोप में जमशेदपुर के संवेदक […]
अभियंता से मारपीट : आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
चाईबासा : पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के साथ उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के आरोपी अमर कुमार मिश्र को शनिवार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बीते शुक्रवार को अभियंता ने अपने साथ मारपीट करने के आरोप में जमशेदपुर के संवेदक अनिश्क इंटरप्राइजेज के साथ अन्य 15 लोगों पर मारपीट का मुकदमा सदर थाना में दर्ज कराया था. अभियंता ने बताया था कि अमर कुमार मिश्र ने उनके कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी. निविदा के शर्तो के अनुसार मिश्र की ओर से डाला गया टेंडर रद कर दिया गया था. इसी बात से भड़कर मिश्र ने मारपीट की थी.
इधर पथ प्रमंडल के अभियंता मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के खिलाफ सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा व भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. सांसद ने डीसी को पत्र भेजकर अभियंता के पूरे कार्यकाल की जांच करने की मांग की है. सांसद ने कहा है कि अभियंता 50 लाख से नीचे की राशि का प्राक्कलन तैयार कर अपने चहेतों को टेंडर दिलवाता है. कार्यपालक अभियंता अपने चहेते वकील खान व नसीम खान को ही हमेशा टेंडर देता है. अभियंता ने लाखों रुपये खर्च कर अपने सरकारी घर का सौंदर्यीकरण कराया है.
अपनी दबंगई से मामले का निबटारा करता है. भाजपा जिला प्रवक्ता रामनुज शर्मा ने भी अभियंता पर गाली-गलौज करने, दबंगई दिखाने का आरोप मढ़ा है. उल्लेखनीय है कि इस साल के फरवरी माह में चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड ने भी अभियंता के कार्यकाल की जांच करने व विभागीय पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. डीसी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




