एमपीडब्ल्यू की बहाली में की गयी जालसाजी : बागुन

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में 98 मल्टी पर्पस वार्कर(एमपीडब्ल्यू) की नियुक्ति में जालसाजी का आरोप पूर्व सांसद बागुन सुम्बुरुई ने लगाया है. बागुन ने आरोप लगाया कि पश्चिम सिंहभूम जिले के लोगों के लिये निकाली गयी नियुक्ति में जाली दस्तावेजों के जरिये जिला तथा राज्य के बाहर के लोगों ने नियुक्ति पा ली. यही […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में 98 मल्टी पर्पस वार्कर(एमपीडब्ल्यू) की नियुक्ति में जालसाजी का आरोप पूर्व सांसद बागुन सुम्बुरुई ने लगाया है. बागुन ने आरोप लगाया कि पश्चिम सिंहभूम जिले के लोगों के लिये निकाली गयी नियुक्ति में जाली दस्तावेजों के जरिये जिला तथा राज्य के बाहर के लोगों ने नियुक्ति पा ली.
यही नहीं कुछ मामले ऐसे है जिनमें पिछड़ी जाति के लोग अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देकर नौकरी कर रहे है. उन्होंने कुछ लोगों के नामों का हवाला देते हुए कहा कि मनोहरपुर में कार्यरत बिहार के ललित यादव वर्तमान में ललित कुम्हार के नाम से नोवामुंडी का स्थानीय प्रमाण पत्र पर तथा नोवामुंडी के बड़ाजामदा में कार्यरत उदय चंद्र पासवान चाईबासा के सुफल साई का स्थानीय प्रमाण पत्र देकर काम कर रहा है.
इसी तरह चक्रधरपुर में पोस्टेड तुरान महतो ने नौकरी के लिये तुरान तियू बनाकर व कुमारडुंगी में कार्यरत्त राजेश गोप ने राजेश सावैंया के नाम पर जाली आदिवासी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पा ली है. सुम्बुरूई ने कहा नियुक्ति गोलमाल की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




