14 गांव में 389 पशुओं की जांच

Published at :09 Oct 2013 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
14 गांव में 389 पशुओं की जांच

किरीबुरू : उषा मार्टिन की स्वैच्छिक इकाई केजीवीके द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 10 दिनों में 14 गांव के लगभग 389 पशुओं का इलाज कराया गया. शिविर तेतलीघट, बाईहतु, जहेर्बेडा, टोनटोगरह और खास जामदा मेंआयोजित किया गया. अन्य नौ गांव में भी शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. शिविर में कंपनी के उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

किरीबुरू : उषा मार्टिन की स्वैच्छिक इकाई केजीवीके द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 10 दिनों में 14 गांव के लगभग 389 पशुओं का इलाज कराया गया. शिविर तेतलीघट, बाईहतु, जहेर्बेडा, टोनटोगरह और खास जामदा मेंआयोजित किया गया. अन्य नौ गांव में भी शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

शिविर में कंपनी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी अपनी सामाजिक दायित्य निर्वहन क्षेत्र में पशुओं को मौसम आधारित बीमारियों से बचाना चाहती है ताकि किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सके. श्री कुमार ने पशु चिकित्सक संजय कुमार का भी सहयोग के लिए आभार जताया.

इस मौके पर केजीवीके के प्रबंधक सुशील दास ने कहा कि पशु पालन में रोजगार की भरपूर संभावनाएं है. इसके लिए केजीवीके और उषा मार्टिन हमेशा से ही सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. रोजगार के अवसर के तौर पर हर गांव में एक युवक को पारा वेटनरी प्रशिक्षण देने की बात उन्होंने कही.

ताकि जानवरों में किसी बीमारी का पहचान कर उसका तत्काल इलाज कराया जा सके. कार्यक्रम में उषा मार्टिन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, पशु चिकित्सक संजय कुमार, सुशील कुमार दास, श्रवण कुमार, मनोरंजन गिरी, राजेंद्र मलुवा एबं धीरेन्द्र मोर्य आदि

उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola