बी.टेक का सत्र नियमित होगा : परीक्षा नियंत्रक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 11:18 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बी.टेक का सत्र नियमित होगा. इसके लिए विश्वविद्यालय नये सत्र से पहल कर रहा है. प्राथमिक चरण में फस्र्ट सेमेस्टर के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन इसी सप्ताह के अंत तक आरंभ किया जायेगा. विश्वविद्यालय ने इसी महीने पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में बी.टेक का सत्र नियमित होगा. इसके लिए विश्वविद्यालय नये सत्र से पहल कर रहा है. प्राथमिक चरण में फस्र्ट सेमेस्टर के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन इसी सप्ताह के अंत तक आरंभ किया जायेगा.
विश्वविद्यालय ने इसी महीने पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय बी.टेक कोर्स की सभी परीक्षाओं का आयोजन व रिजल्ट का प्रकाशन नियत समय पर करने का भरपूर प्रयास कर रहा है.
इंटर की अंतिम नामांकन तिथि 20 तक
चाइबासा. टाटा कॉलेज में इंटर नामांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गयी है. बीसीए सत्र 2015-18 के लिए 20 जुलाई तक नामांकन होगा.
महिला कॉलेज में पार्ट वन व इंटर की कक्षाएं 15 से
चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा में बीए, बीएससी पार्ट वन सत्र 2015-18 एवं आइए, आइएसी व आई कॉम की कक्षाएं 15 जुलाई से आरंभ होगी.
परीक्षा फॉर्म व निबंधन स्लीप में होगा सुधार
कोल्हान विवि. वीसी ने विभागाध्यक्षों संग की बैठक
70 प्रतिशत उपस्थिति पर ही भरेंगे फॉर्म, विशेष कक्षाएं
कुलपति ने 70 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरने का निर्देश दिया है. इससे कम उपस्थित विद्यार्थियों को विशेष कक्षाओं में भाग लेने को कहा गया है. कोल्हान विवि के पीजी विभाग के सभी विषयों के लिये विशेष कक्षाएं चलायी जायेगी. यह निर्णय बुधवार को विवि में हुई विभागाध्यक्षों की बैठक में लिया गया. हालांकि पार्ट टू में परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को इस तरह की कोई सुविधा नहीं दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




