प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसव,जच्चा-बच्चा स्वस्थ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 11:17 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : खड़गपुर-चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन से आयी एक महिला की रेलवे प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद प्रसव हो गया. यात्रियों ने चादर से उसे चारों ओर से घेर कर प्रसव कराया. इस दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया. सूचना पाकर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक आरके पाल ने प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिये रेड क्रॉस […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : खड़गपुर-चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन से आयी एक महिला की रेलवे प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद प्रसव हो गया. यात्रियों ने चादर से उसे चारों ओर से घेर कर प्रसव कराया. इस दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया.
सूचना पाकर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक आरके पाल ने प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिये रेड क्रॉस सोसाइटी को कहा. मंगलवार अहले सुबह 3 बजे घाटशिला के किटीकुईया निवासी ज्योत्सना मार्डी ने चक्रधरपुर के प्लेटफॉर्म दो पर एक शिशु को जन्म देने के बाद दर्द से कराह रही थी.
स्टेशन प्रबंधक आरके पाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रोन सह रेलवे गार्ड एंथोनी फरनांडो को सूचित किया. श्री फरनांडो ने प्लेटफॉर्म से महिला व शिशु को इलाज के लिये संत अंजला अस्पताल में भर्ती कराया. जांचोपरांत दोनों स्वस्थ्य बताया गया. इस संदर्भ में प्रसूता श्रीमती मार्डी ने बताया कि उनके पति भूवन मार्डी चोरी के आरोप में टाटा जेल में बंद हैं.
इसे रिहा करवाने के लिये सरकारी वकील से मिलने घाटशिला से चक्रधरपुर होकर रांची जाने वाली थी. प्रसव के बाद वह अपने शिशु को लेकर घाटशिला लौट गयी. इस दौरान समाजसेवी श्री फरनांडो ने महिला के उपचार, खाने की सामग्री, वस्त्र, एंबुलेंस व यात्री किराया देकर मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




