भालुओं के हमले में बालिका जख्मी

Published at :08 Oct 2013 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
भालुओं के हमले में बालिका जख्मी

चाईबासा/तांतनगर : भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय बालिका सिलवंती कालुंडिया को सोमवार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह रोलाडीह की निवासी है. सिलवन्ती सुबह शौच के लिए जंगल गई थी, तभी दो भालुओं ने उस पर हमला बोल दिया. उसके साथ गये तीन लोगों ने भाग कर किसी तरह […]

विज्ञापन

चाईबासा/तांतनगर : भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय बालिका सिलवंती कालुंडिया को सोमवार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह रोलाडीह की निवासी है. सिलवन्ती सुबह शौच के लिए जंगल गई थी, तभी दो भालुओं ने उस पर हमला बोल दिया.

उसके साथ गये तीन लोगों ने भाग कर किसी तरह स्वयं को बचाया. किसी तरह सिलवंती भी बचकर गांव पहुंची. सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार सावैंया के प्रयास से घायल शिलवन्ती को वन विभाग के जिला प्रधान लिपिक विशाल राय की ओर से एक हजार रुपये मदद दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola