हाइटेक सिस्टम : चाईबासा पहुंचे मंत्री सरयू राय ने आपूर्ति तंत्र में बदलाव के दिये संकेत, कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : खादी को बढ़ावा देने के प्रयास में राज्य सरकार जुटी हुई है. खादी के क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जायेगा. खासकर सारंडा के गांवों में निवास करने वाली महिलाओं को इसका विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्र का चयन कर लिया है. खाद्य आपूर्ति […]
विज्ञापन
चाईबासा : खादी को बढ़ावा देने के प्रयास में राज्य सरकार जुटी हुई है. खादी के क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जायेगा. खासकर सारंडा के गांवों में निवास करने वाली महिलाओं को इसका विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्र का चयन कर लिया है.
खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने कस्तूरबा खादी ग्रामोद्योग संस्थान में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन के मौके पर यह बात कही. उद्यमिता विकास कार्यक्रम शिविर में भाग लेने शहर पहुंचे सरयू राय ने कहा कि महिला व पुरुषों को रोजगार देकर क्षेत्र का विकास किया जायेगा.
पर्यावरण को दुरुस्त करते हुए लाल पानी व लाल सलाम से लोगों को निजात दिलायी जायेगी. मंत्री ने कहा कि कच्चे माल को खरीदने की नीति बनेगी. मंगलवार को वे खाद्य सचिव को इस संबंध में पत्र लिखेंगे. सरकारी कार्यालय में खादी वस्त्र का उपयोग सुनिश्चित कराने पर मंत्री ने जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




