सीएस के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर, शो-कॉज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सिविल सजर्न डॉ जगत भूषण प्रसाद ने सोमवार को बड़ाजामदा, जगन्नाथपुर व झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बड़किशोर सिंह नदारद मिले. सिविल सजर्न ने उनसे बिना सूचना डय़ूटी से गायब रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है. बड़ाजामदा के […]
विज्ञापन
चाईबासा : सिविल सजर्न डॉ जगत भूषण प्रसाद ने सोमवार को बड़ाजामदा, जगन्नाथपुर व झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बड़किशोर सिंह नदारद मिले. सिविल सजर्न ने उनसे बिना सूचना डय़ूटी से गायब रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है.
बड़ाजामदा के बाद सिविल सजर्न ने जगन्नाथपुर व झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण में झींकपानी व जगन्नाथपुर केंद्र में डॉक्टर व नर्स उपस्थिति पाये गये. यहां सामान्य स्थिति से मरीजों की जांच व दवा दी जा रही थी. इससे पूर्व मानवाधिकारी आयोग की टीम ने जिला के कई स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पायी थी.
जांच में कई डॉक्टर डय़ूटी से अनुपस्थित पाये गये थे. इसके बाद डॉक्टरों पर विभागीय कारवाई की भी अनुशंसा की गयी. इसके बाद सोमवार को सिविल सजर्न ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




