शिक्षक नहीं देंगे एमडीएम की रिपोर्ट

चाईबासा : जिले के शिक्षकों को अब मध्याह्न् भोजन की रिपोर्ट नहीं देनी होगी. जिला शिक्षा अधीक्षक बीना कुमारी ने इसका आदेश जारी कर दिया है. शिक्षक अब केवल उस दिन विद्यालय में उपस्थित छात्र–छात्राओं की कुल संख्या सरस्वती वाहिनी को बतायेंगे. चावल उठाने से लेकर तमाम रिपोर्ट की जवाबदेही अब सरस्वती वाहिनी के जिम्मे […]
चाईबासा : जिले के शिक्षकों को अब मध्याह्न् भोजन की रिपोर्ट नहीं देनी होगी. जिला शिक्षा अधीक्षक बीना कुमारी ने इसका आदेश जारी कर दिया है. शिक्षक अब केवल उस दिन विद्यालय में उपस्थित छात्र–छात्राओं की कुल संख्या सरस्वती वाहिनी को बतायेंगे.
चावल उठाने से लेकर तमाम रिपोर्ट की जवाबदेही अब सरस्वती वाहिनी के जिम्मे होगी. यह आदेश प्राथमिक शिक्षा की निदेशक के आदेश के आलोक में जारी किया गया है. सरकार के इस फैसले का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव उपेंद्र सिंह ने स्वागत किया है. कहा है कि संघ की यह बड़ी जीत है. संघ इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहा था. श्री सिंह ने कहा कि संघ की ओर शिक्षकों को असैनिक कार्यो से अलग करने की मांग जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




