मां-बेटी की कट कर मौत

Published at :30 Sep 2013 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
मां-बेटी की कट कर मौत

गोइलकेरा : धोखे में एक महिला और उसकी बेटी दुरंतो एक्सप्रेस की जद में आ गयी. जिससे उसकी कटकर मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 2.16 बजे की है. गोइलकेरा स्टेशन के समीप पश्चिमी केबिन के समीप बिला गांव की पुनामी लागुरी (45 वर्ष) अपनी गोद में बेटी चांदु लागुरी (2 वर्ष) को लेकर रेल […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : धोखे में एक महिला और उसकी बेटी दुरंतो एक्सप्रेस की जद में गयी. जिससे उसकी कटकर मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 2.16 बजे की है. गोइलकेरा स्टेशन के समीप पश्चिमी केबिन के समीप बिला गांव की पुनामी लागुरी (45 वर्ष) अपनी गोद में बेटी चांदु लागुरी (2 वर्ष) को लेकर रेल लाइन पार करने के लिए पहुंची.

अप रेलखंड से एक मालगाड़ी मनोहरपुर की ओर जा रही थी. इसलिए उक्त मालगाड़ी के पार होने के कारण वह डाउन रेलखंड में खड़ी होकर मालगाड़ी देखने लगी. दूसरी ओर से उसी वक्त पुणोहावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस तेज गति से हावड़ा की ओर रही थी.

मालगाड़ी गुजर रही थी इसलिए दुरंतो के हॉर्न की आवाज दोनों मां बेटी नहीं सुन सकी. इधर केबिन में डयूटी पर तैनात केबिनमैन संजीत नायक निरंतर रेल ट्रैक से हटने की आवाज लगाते रहे, लेकिन मालगाड़ी की शोर के सामने दुरंतो केबिनमैन की आवाज दब गयी और दोनों मां बेटी दुरंतो की जद में गयी.

उनकी मौके पर ही मौत हो गयी . इसके बाद दुरंतो के चालक ने गोइलकेरा स्टेशन में गाड़ी को रोका तथा मेमो दिया. दोनों मां बेटी बिला की हैं. मृतक पुनामी की बेटी चांदू की तबीयत खराब थी, इसलिए वह गोइलकेरा इलाज कराने आयी थी. इलाज कराकर लौटते वक्त दोनों की धोखे में मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola