मो शकील का आत्मसमर्पण

चाईबासा : आर्म्स सप्लाई करने के फरार आरोपी चक्रधरपुर निवासी मो शकील ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसे जेल भेज दिया गया है. 31.8.2013 को चक्रधरपुर में तीन बाइक सवार चांदमारी निवासी उत्तम साव, खरसवां लोसोडिकी निवासी भीमसेन प्रधान तथा चक्रधरपुर निवासी डेनियल पाल को एक 7.65 एमएम की पिस्तौल व गोली […]
चाईबासा : आर्म्स सप्लाई करने के फरार आरोपी चक्रधरपुर निवासी मो शकील ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसे जेल भेज दिया गया है. 31.8.2013 को चक्रधरपुर में तीन बाइक सवार चांदमारी निवासी उत्तम साव, खरसवां लोसोडिकी निवासी भीमसेन प्रधान तथा चक्रधरपुर निवासी डेनियल पाल को एक 7.65 एमएम की पिस्तौल व गोली के साथ पकड़ा था.
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चिरुबेडा के लुपुंगबेड़ा स्थित मुकुल लोहार के घर में छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. तीनों आरोपियों ने चक्रधरपुर निवासी मो शकील, सिकंदर यादव,सोना बेक, प्यारेलाल महतो, अनिल गागराई, राजकिशोर परमानीक, बोलडर परमानीक, विश्वनाथ उरांव, कुंदन रवानी, बीरजु खंडाईत को आर्म्स सप्लायर बताया था. सभी फरार चल रहे थे. मामले में गिरफ्तार डेनियल की जमानत अर्जी आज खारिज हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




