सीओ की जांच रिपोर्ट में खामी

Published at :25 Sep 2013 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ की जांच रिपोर्ट में खामी

रिपोर्ट में घटना स्थल का जिक्र ही नहीं चाईबासा : पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता आवास में पेड़ काटने की जांच रिपोर्ट मंगलवार को सीओ ने वन विभाग को सौंप दी. इसमें पेड़ काटे जाने की सूचना तो है पर पेड़ कौन काट रहा था, किसके आदेश से काटा जा रहा था, बिना आदेश उसे […]

विज्ञापन

रिपोर्ट में घटना स्थल का जिक्र ही नहीं

चाईबासा : पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता आवास में पेड़ काटने की जांच रिपोर्ट मंगलवार को सीओ ने वन विभाग को सौंप दी. इसमें पेड़ काटे जाने की सूचना तो है पर पेड़ कौन काट रहा था, किसके आदेश से काटा जा रहा था, बिना आदेश उसे काटा गया कि नहीं इसकी कोई जानकारी वन विभाग को भेजी रपोर्ट में नहीं दी गयी है.

हालांकि सीओ का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले में क्या कार्रवाई हो सकती है इसके लिए वन विभाग से परामर्श मांगा है. जबकि वन विभाग ने इससे इंकार करते हुए केवल पेड़ काटे जाने की सूचना भर देने की बात कही जा रही है. अब मामले में वन विभाग सीओ को नोटिस करेगा.

कौन करेगा कार्रवाई

फोरेस्ट क्षेत्र से बाहर पेड़ों की कटाई करने का आदेश सीओ से लेना पड़ता है. घर के अंदर पेड़ काटे जाने के मामले में सर्वाधिकार सीओ को प्राप्त होता है. जैसे ही वो काटा गया पेड़ सड़कों पर जाता है तो कार्रवाई की जिम्मेवारी वन विभाग की हो जाती है. इस मामले में अभी पूरा रोल सीओ का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola