जिला कांग्रेस में कई को मिली अहम जिम्मेवारी

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नये पदाधिकारियों की सूची को हरी झंडी मिल गयी है. नयी सूची के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा. पार्टी अध्यक्ष सुखदेव हेम्ब्रम ने कई पदाधिकारियों के निधन होने, पार्टी छोड़ने तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के कारण पार्टी को हो रहे नुकसान को देखते हुए […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नये पदाधिकारियों की सूची को हरी झंडी मिल गयी है. नयी सूची के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा.
पार्टी अध्यक्ष सुखदेव हेम्ब्रम ने कई पदाधिकारियों के निधन होने, पार्टी छोड़ने तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के कारण पार्टी को हो रहे नुकसान को देखते हुए नये पदाधिकारियों की एक सूची बनायी थी. जिसे अनुमोदन के लिये प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को भेजा गया था. जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.
किसे मिला क्या प्रभार
जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार में तीन उपाध्यक्षों के पद पर राजेश शुक्ल, लंकेश्वर तामसोय व लक्ष्मी यादव को रखा गया है. इसी तरह तीन महासचिवों में देवनारायण विश्वकर्मा को अतिरिक्त प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है.
वहीं अन्य महासचिवों में बुधन सिंह बिरुली व श्रीमती नितिया बारी बोदार को शामिल किया गया है. चार सचिवों के पदों पर श्रीमती निलिमा राय, विमल विश्वकर्मा, ताराकांत सिजुई तथा श्रीमती पार्वती तोमसोय को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
जबकि कार्यकारणी सदस्यों में राजेश खंडाईत व करम चंद्र लकड़ा को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




