तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कट महिला ने दे दी जान

Published at :15 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कट महिला ने दे दी जान

सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनिया स्टेशन के समीप हुई घटना गोइलकेरा : पति से झगड़ा कर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर जान दे दी. यह हृदय विदारक घटना सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनिया स्टेशन के समीप की है. सूचना पाकर सोनुवा पुलिस ने शवों को […]

विज्ञापन
सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनिया स्टेशन के समीप हुई घटना
गोइलकेरा : पति से झगड़ा कर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर जान दे दी. यह हृदय विदारक घटना सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनिया स्टेशन के समीप की है.
सूचना पाकर सोनुवा पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोनुवा थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया है. मामला बारी गांव के मोचीसाई टोले का है.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात टोले के रमाय तियु व उनकी पत्नी मुक्ता तियु के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद गुस्से में मुक्ता रात करीब 12 बजे अपने तीन बच्चों आकाश तियु (7), पायल तियु (5), राज तियु(5 माह) को लेकर घर से निकल गयी. अहले सुबह मुक्ता समेत तीनों बच्चों के शव बारी रेल फाटक के पोल संख्या 338/28 से लेकर 339/12 के बीच बिखरी पड़ी हुई थी. पोल संख्या 338/28 के समीप बेटी पायल, उसके बाद क्रमश: छह पोल के बीच आकाश, राज व मुक्ता के क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े हुए थे.
सभी शव डाउन रेलखंड में ही बिखरे पड़े थे. घटना कितने बजे घटी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. शव के रेल ट्रैक पर होने की सूचना सुबह करीब आठ बजे अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के चालक ने टुनिया स्टेशन को दी थी जिसके बाद पता चला की रेल ट्रैक पर शव है. फिलहाल इस मामले को आत्महत्या करार करते हुए सोनुवा पुलिस ने यूडी केस दर्ज तो किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola